- जलते कैंटर वाहन से पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब करी बरामद
अल्मोड़ा। यहां सोमेश्वर थाना क्षेत्र में एक जलते हुए कैंटर वाहन से चुनाव से पूर्व वितरण के उद्देश्य से लाई गईं लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
सोमेश्वर थाना पुलिस के अनुसार, पथरिया-मजखाली मार्ग पर बीती रात एक कैंटर (UK04CC-1994) में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर वाहन से उठती तेज लपटों को देख फायर ब्रिगेड रानीखेत को भी सूचना दी गई। दमकल दल के काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था।
जब पुलिस ने जले हुए कैंटर की तलाशी ली, तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। कई पेटियां आग में जल चुकी थीं, लेकिन शेष शराब को जब्त कर लिया गया। बरामद सामग्री में 840 बोतल, 168 अध्धे, और 8208 पव्वे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब की यह खेप चुनाव से पूर्व वितरण के उद्देश्य से अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।
थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वाहन चालक व तस्करी में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, अपर उप निरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया, हेड कांस्टेबल अमीरचंद, हरीश आर्या, जितेंद्र मेहता, कांस्टेबल नीरज मेहरा, गोरखनाथ, हरीश सिंह और अली अहमद शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
