- दुःखद गढ़वाल राइफल में तैनात जवान कि हार्टअटैक से हुई मौत मात्र एक महिने पहले हुई थी लोकेंद्र की शादी।
पौड़ी/ गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय जवान लोकेंद्र प्रताप की दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। सबसे दुखद पहलू यह है कि लोकेंद्र की शादी को अभी महज एक महीना ही हुआ था। शादी की खुशियां अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं थीं कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लोकेंद्र प्रताप पुत्र भगत सिंह पौड़ी जिले के नवाखाल पोस्ट ऑफिस अंतर्गत कटाखोली गांव के रहने वाले थे।
आठ साल पहले ही वे सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में ट्रेनिंग पर थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात लगभग 11:30 बजे लोकेंद्र ने फोन पर परिवार से बातचीत की थी। सभी कुछ सामान्य था। लेकिन अगली सुबह जब साथी उन्हें जगाने पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिले। तुरंत चिकित्सकीय सहायता बुलाई गई परन्तु तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। लोकेंद्र की शादी 8 जून को बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई थी।
पूरे गांव में जश्न का माहौल था। लेकिन किसे पता था कि ये खुशियां इतनी जल्दी मातम में बदल जाएंगी। जवान की असमय मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार रिश्तेदार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। लोकेंद्र का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जाएगा जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
