देहरादून: सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में सचिव जलागम दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में SARRA (स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की सातवीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में चल रही नदी पुनर्जीवन, भू-जल पुनर्भरण, धारा-नौला संरक्षण और ‘एक जनपद–एक नदी’ योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में बागेश्वर जिले की गरुड़ गंगा नदी और पौड़ी जिले की पश्चिमी नयार नदी के पुनर्जीवन से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) प्रस्तुत की गई। गरुड़ गंगा परियोजना के लिए करीब 12 करोड़ रुपये और पश्चिमी नयार नदी के लिए लगभग 48 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर विभिन्न विभागों ने प्रस्तुतीकरण दिया।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 13 जिलों में एक-एक प्रमुख नदी का चयन कर वैज्ञानिक तरीके से उनके संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 13 नदियों के लिए 120 करोड़ रुपये से अधिक की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। इनमें कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है…जबकि कुछ को आवश्यक स्वीकृतियां मिल चुकी हैं।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि भागीरथ ऐप के माध्यम से प्रदेश के 4,490 जलस्रोतों का जीआईएस आधारित मानचित्रण किया जा चुका है। इसके अलावा 5,775 जलस्रोतों और जल संरचनाओं का डेटाबेस भी तैयार किया गया है।
धारा-नौला संवर्धन योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक 697 धारा-नौलों की पहचान की जा चुकी है। पहले चरण में ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले 54 प्रमुख धारा-नौलों के संरक्षण और पुनर्जीवन की योजना तैयार की जा रही है। इन कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में SARRA के माध्यम से प्रदेशभर में 86 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कुछ परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं…जबकि नई योजनाओं के लिए बजट और स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है।
बैठक में परियोजना निदेशक जलागम हिमांशु खुराना, SARRA की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कहकशां नसीम, डीडी एस.एस. रावत, सीएफओ दीपक भट्ट सहित विभिन्न जिलों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
