उत्तराखंड: तीन दिन में हजारों लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। अभियान के पहले तीन दिनों में ही प्रदेशभर में हजारों लोगों ने विशेष शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से पूरे प्रदेश में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं…जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं।

इन शिविरों में लोगों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा उपकरण, कृषि उपकरण सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत

मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी सोच के तहत अधिकारी स्वयं गांवों और कस्बों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं।

इससे पहले दिसंबर माह में भी इसी अभियान के तहत 45 दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किए गए थे। उस दौरान प्रदेशभर में 681 शिविर लगाए गए…जिनमें 5.33 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था। अभियान के दौरान लगभग 33 हजार शिकायतों का समाधान किया गया था। इस पहल को सुशासन की एक सफल कार्यप्रणाली के रूप में भी सराहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार से अब इन जगहों के लिए मिलेंगी 3 नई ट्रेन सेवाएं, रेलवे ने दी मंजूरी, सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य आम जनता तक सरकारी सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र के साथ लोगों की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें