श्रीलंका के अधिकारियों ने जाना उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में लागू आपदा प्रबंधन व्यवस्था और आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों को उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए अपनाई जा रही पूर्व चेतावनी प्रणाली, भूस्खलन जोखिम कम करने के उपाय, मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और स्थानीय लोगों की भागीदारी से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।

यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल राहत और बचाव तक सीमित नहीं है। इसके लिए जोखिम कम करने, पहले से तैयारी करने, विभिन्न विभागों के समन्वय, क्षमता निर्माण और आधुनिक तकनीकों के बेहतर उपयोग पर लगातार काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से प्रशांत ने शुरू किया होटल कारोबार, अब खुद के पैरों पर खड़े होकर कमा रहे अच्छी आय

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार वैज्ञानिक संस्थानों, विभिन्न विभागों और स्थानीय समुदायों के सहयोग से आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत तथा जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) एवं डीआईजी राजकुमार नेगी ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों (डीईओसी) की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली, बहु-स्रोत पूर्व चेतावनी व्यवस्था, आपदा अलर्ट जारी करने की प्रक्रिया और सूचना एवं संचार तकनीक आधारित निर्णय सहायता प्रणाली की भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था में अपनाई जा रही तकनीकों और कार्यप्रणाली की सराहना की तथा इसे उपयोगी अनुभव बताया।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें