BIG NEWS- चुनाव आयोग ने इस तारीख तक रैलियां, रोड़ शो, नुक्कड़ सभाओ में लगाई रोक, पढ़िए एक क्लिक में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

दिल्ली- चुनाव आयोग (Election Commission) ने आज होने वाली अहम बैठक में यह निर्णय ले लिया है कि कोरोना महामारी के चलते पांच चुनावी राज्यों में रैलियों-रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर लगे प्रतिबंध को 15 जनवरी से आगे भी जारी रहेगी . केंद्रीय चुनाव आयोग (Central Election Commission) आज रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक को लेकर अपना आदेश जारी रखा है,15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो पर लगाया था प्रतिबंध अब 22 जनवरी तक पाबंदी जारी रहेगी.

बता दें कि चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बढ़ते संक्रमण के चलते 15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कदम उठाया था. इस दौरान सार्वजनिक सड़कों और चौराहों पर नुक्कड़ सभा करने पर रोक लगाई गई थी. हालांकि, सीमित संख्या में लोगों के घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान

हालांकि एक राहत भरी खबर यह है कि इनडोर वाली जगहों पर 300 या कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के साथ बैठकें की जा सकती हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को यह हिदायत भी दी है कि वे कोविड प्रोटोकाल का इन सभाओं के दौरान कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। आदर्श चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन नहीं होना चाहिए। विदित हो कि चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का एलान करते हुए महामारी के मद्देनजर 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसकी अवधिको आयोग ने बढ़ाकर अब 22 जनवरी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण

10 फरवरी से शुरू होंगे विधान सभा चुनाव
आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हुए डिजिटल माध्यम से प्रचार करने के लिए कहा था. साथ ही कहा था कि सरकारी प्रसारक दूरदर्शन के माध्यम से चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों को मिलने वाले समय को दोगुना किया जाएगा. बता दें कि पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें