उत्तराखंड में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन,आठ प्रतिष्ठानों पर मारा छापा।
देहरादून-Income tax raid in dehradun: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक ये कार्रवाई सेहर के नामी बिल्डरों और कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है।
देहरादून में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन⤵️
मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग टीम डालनवाला, लक्ष्मण चौक, कैंट और राजपुर रोड इलाके में स्थित प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है। टीमों ने मौके से वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विभाग के अधिकारी कई अहम कागजातों को खंगालने में जुटे हैं।
इन कारोबारियों के ठिकानों में छापेमारी जारी⤵️
सूत्रों के मुताबिक, जिन कारोबारियों के नाम इस कार्रवाई से जुड़े बताए जा रहे हैं, उनमें राकेश बत्ता, सुधीर बिंदलास, प्रदीप वालिया और खत्री शामिल हैं। विभाग की यह छापेमारी देर तक जारी रहने की संभावना है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शहर में इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील 

