देहरादून- दून पुलिस के एक दारोगा को चंडीगढ़ में सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।सूत्रों के अनुसार रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया दारोगा हेमंत खंडूड़ी कैन्ट थाने में तैनात है तथा आईपीसी की धारा 420 में दर्ज एक मुकदमे में वांटेड की तलाश में दो सिपाहियों के साथ दबिश पर चंडीगढ़ गया था। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने गिरफ्तारी की सूचना दून पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी है। हालांकि, किसी अधिकारी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- CM तीरथ का जिले में दौरा, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन सीबीआई की टीम ने उत्तराखण्ड पुलिस के सब इंस्पेक्टर को एक मामले की जांच में कार्रवाई ना करने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी सब इंस्पेक्टर की पहचान हेमंत खंडूरी के तौर पर हुई है जो वर्तमान में कैंट थाना देहरादून में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात था। सीबीआई ने सब इंस्पेक्टर को चंडीगढ से पकडा है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- राज्य में कोरोना के लेकर टेंशन वाली खबर, पढ़िए अपडेट
सीबीआई के अनुसार धोखाधडी के एक केस में चंडीगढ का चालक भी आरोपी था और इस केस में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के एवज में पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी चालक ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी और सीबीआई ने जाल बिछाया और शनिवार को सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूरी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। हेमंत रिश्वत की पहली किश्त लेने के लिए चंडीगढ पहुंचा था जहां उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं सीबीआई ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और केस से जुडे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आरोपी दारोगा के कब्जे से सीज किए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी 
