Bhimtal News: खबर भीमताल से है। जहां एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले तबीयत खराब होने पर पर्यटक की पत्नी ने होटल कर्मचारियों की मदद से उसे सीएचसी भीमताल में भर्ती कराया लेकिन वहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को नई दिल्ली के गोरख पार्क नियर नवदुर्गा मंदिर निवासी रोहित कंसल उम्र 40 वर्ष पुत्र अनिल कुमार अपनी पत्नी बबली कंसल और दो बच्चों के साथ भीमताल घूमने आए थे। जहां वह एक होटल में ठहरे हुए थे। पत्नी का कहना है कि उसके पति रात 12 बजे टीवी देख रहे थे। तभी घबराहट होने पर वह बरामदे में चले गए। लेकिन काफी देर तक कमरे में नहीं लौटें। ऐसे में जब वह देखने गई तो वह बरामदे में पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी भीमताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में चिकित्कसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 
