अल्मोड़ा- जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए 21वी राष्ट्रीय राइफल के जांबाज लांस नायक दिनेश सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मिरगांव (ध्याड़ी) आज पहुंचने की उम्मीद है। 25 साल के इस युवा और सेना के जांबाज जवान के देश की रक्षा के प्रति सर्वोच्च बलिदान दिए जाने के बाद जहां क्षेत्र के लोगों में गर्व की अनुभूति है तो अपने इस लाल के चले जाने का गम भी झलक रहा है। गौरतलब है कि गत रविवार को जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा के छंजमुला इलाके में ही आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर, दो सिपाही और पुलिस का एसआई शहीद हो गए थे। हालांकि इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकवादियों को भी मार गिराया था।
कुमाऊं- 2 दिन में कुमाऊं के तीन लाल देश की रक्षा को शहीद, गमगीन हुआ कुमाऊं..
इधर राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और भाजपा नेता बलराज पासी भी शहीद दिनेश सिंह के घर पहुंच कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और वादा किया कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दिनेश की माता तुलसी देवी और पिता गोधन सिंह सहित पूरा गांव भले ही गमजदा हो लेकिन गांव के इस वीर सपूत ने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर अपने क्षेत्र का नाम देव भूमि की वीरगाथा के अध्याय में जोड़ दिया है।

दुःखद खबर- सीमा पर देश की रक्षा करते हुए अल्मोड़ा का लाल शहीद..
यह माना जा रहा है कि शहीद लांस नायक दिनेश सिंह का पार्थिव शरीर भनोली तहसील के गरुडाबाज हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर द्वारा लाया जाएगा जिसके बाद अल्मोड़ा के इस लाल का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दुःखद खबर- सीमा में देश की रक्षा करते करते उत्तराखंड के दो लाल शहीद…

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य 
