haridwar news

उत्तराखंड: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी महिला और साथी पकड़े गए

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट, नेशनल आईडी और कई फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्ध महिला को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपनी पहचान छिपाकर रहने की बात स्वीकार की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल में शराब की ओवर रेटिंग, प्रशासन के नाक के नीचे बेलगाम

जांच में सामने आया कि महिला बांग्लादेश की रहने वाली है और वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रही थी। हरिद्वार आने के बाद उसने अपने साथी की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे फर्जी दस्तावेज बनवा लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ नशे में धुत युवकों का तांडव, पुलिसकर्मी को कुचला

पुलिस ने दस्तावेज तैयार कराने में मदद करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें