अल्मोड़ा बस हादसे पर रामनगर के मोहम्मद आमिर की घटिया हरकत मृतकों की फोटो के साथ लिखा हैप्पी दीवाली-फ्री होम डिलीवरी।
स्थानीय लोगों में आक्रोश, धुमाकोट थाने में दर्ज कराई गई शिकायत,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
पौड़ी- देवभूमि उत्तराखंड में भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्व भी तेजी से पनपते जा रहे हैं, यहां फोटो के साथ गाना एडिट कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सोमवार को जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए दुखद सड़क दुर्घटना से सम्बन्धित फोटो एक गाने के साथ सोशल साइट पर वायरल हो रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिहं द्वारा संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसको देखते हुए थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा जांच की गयी तो सम्बन्धित पोस्ट मोहम्मद आमीर नामक व्यक्ति के फेसबुक आईडी से पोस्ट की गयी थी, जिस कारण इस पोस्ट से लोगो में असंतोष व्याप्त था व साम्प्रदायिक सौहार्द के बिगड़ने की भी प्रबल सम्भावना थी।
जिस कारण थाना थलीसैंण पर तत्काल मोहम्मद आमीर के विरूद्ध सोमवार को मु.अ.सं.-26/2024,धारा-196,299,353(2)BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा बताया गया कि साक्ष्य संकलन और अन्य वैधानिक कार्यवाही करने के फलस्वरूप आज मंगलवार को मोहम्मद आमीर पुत्र अब्दुल रहमान उम्र-50 वर्ष निवासी- कोटद्वार रोड रामनगर जिला नैनीताल,हाल निवास- नौगांव, स्यूंसी थाना थलीसैंण को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट 

