गढ़वाल: चायवाली अंजना — अभावों से भरा जीवन एवं कम उम्र में मिली जिम्मेदारियां व्यक्ति को जो सीख देती हैं उसे जीवन की कोई पाठशाला नहीं दे सकती है। अभावों एवं जिम्मेदारियों से भरी जीवन की इसी पाठशाला से बनी एवं तपी है वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित 34 वर्षीय अंजना रावत। जिनके संघर्षों की कहानी समाज को प्रेरणा देती है।
अंजना वजीरों का बाग ओल्ड पीएनबी रोड पर एक छोटी सी चाय की दुकान चलाती हैं। 2011 तक उसके पिताजी स्वर्गीय गणेश सिंह इस दुकान को चलाते थे। जिससे किसी तरह से उनके पांच लोगों के परिवार का खर्चा चलता था। अभावों से बाहर आने की छटपटाहट के साथ अंजना की कॉलेज लाइफ शुरु हुई। परिवार एवं जिंदगी को नई दिशा देने के सपने उसने देखने शुरु कर दिए थे। लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था। साल 2010 में उसके पिताजी को गले का कैंसर हो गया। पिताजी अस्पताल पहुंच गए। नियति ने अंजना का संघर्ष और कठिन कर दिया। परिवार के लिए अंजना ने चाय की दुकान में बैठना शुरु कर दिया। कॉलेज पड़ने वाली लड़की के लिए चाय की दुकान चलाना आसान नहीं था।
साल 2011 में उसके पिताजी जिन्दगी की जंग हार गए। लेकिन अंजना नहीं हारी। उसने चाय की दुकान के साथ साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। समाज शास्त्र में एमए किया, एवं एम एस डब्ल्यू का डिप्लोमा भी हासिल किया।
अंजना कम उम्र में पहाड़ सी जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला है। पिताजी की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी बड़ी बहिन की शादी एवं छोटे भाई को अपने पैरों पर खड़े होने लायक बनाया।
अंजना के जीवनीय संघर्ष को सलाम करते हुए राज्य सरकार ने उसे 2020 में वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। इसके अलावा समय समय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सम्मानित किया।
कम उम्र में जीवन का एक बड़ा हिस्सा परिवार को देने के बाद, अब अंजना राजनीति के माध्यम से समाज सेवा में आगे बढ़ना चाहती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
