Almora News: पहाड़ से मैदान तक लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कई जगह मार्ग बंद हो चुके है। तो कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गये है। खासकर पहाड़ों को जाने वाले मार्गों से मलबा और पत्थर गिर रहे है। ऐसे अगर आप पहाड़ का सफर कर रहे है तो जरा सावधानी से करें। देर रात भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कतियागाड़ सुयालबाड़ी के पास पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। जिसके बाद अल्मोड़ा जाने वाले और आने वाले वाहनों का रूट बंद हो चुका है।
देर रात आये इस भारी बोल्डर और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। क्वारब पुलिस चैकी प्रभारी बालकृष्ण आर्य और कांस्टेबल आनंद राणा, पटवारी ललित मोहन जोशी गौरव रावत और राजेंद्र गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर अल्मोड़ा और हल्द्वानी की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया। वह मलबे को हटाने का प्रयास किया जारी है। नैनीताल पुलिस ने देर रात इसकी जानकारी दी है।
क्वारब चैकी प्रभारी बालकृष्ण आर्य ने बताया कि अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को रामगढ़ नथुवाखान होते हुए भवाली की ओर भेजा जा रहा हैं। हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ आने वाले वाहन रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब होते हुए अल्मोड़ा की तरफ जाएंगे। सड़क बंद होने के चलते बीच में फंसे वाहनों को खैरना होते हुए रानीखेत की तरफ भेजा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 

