Almora News: अक्सर बच्चों के साथ हादसों की खबरें आती रहती है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग लापरवाही करते दिखते है। अब खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से है। जहां एक तीन साल की मासूम बच्ची खेलते हुए घर में बनी पानी की टंकी में गिर गई। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासंखड के ग्राम पंचायत पहल में रितिका घर पर खेल रही थी। तभी खेलते-खेलते वह पानी की टंकी में गिर कर डूब गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकला और तत्काल बेस अस्पताल लेकर गये। उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के गिरने की जानकारी भी परिजनों को देर से मिली। जिस कारण उसे अस्पताल लाने में भी देरी हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

