Almora Accident News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ हाईवे पर मंगलवार को हादसा हो गया। फलसीमा के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 01 सी 4290 एनटीडी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ की टीम और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची।
घटना में कार सवार सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या, निवासी उडयारी, हवालबाग गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम ने घायल को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में अन्य लोगों के सवार होने की आशंका के चलते टीम ने खाई में घंटों खोजबीन की। लेकिन कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट! 92% काम पूरा, चुनाव आयोग ने दिए नए निर्देश
चंपावत को CM धामी का बड़ा तोहफा! अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा हल्द्वानी
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR में घोर लापरवाही पर दो अधिकारियों पर गिरी गाज
उत्तराखंड: यहां डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) एक ही दिन शेष, विभागों में बड़े पैमाने पर होंगे तबादले
उत्तराखंड: यहां गाड़ी में गिरा विशालकाय पत्थर, एक की मौत दो घायल
नैनीताल : मोहर्रम जुलूस में नियम तोड़ना पड़ा भारी, आयोजकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) शराबी ने बेकाबू कार से मचाया तांडव,कई गाड़ियां चपेट में लोग घायल.
लालकुआं : बिजली के तीन बिल रद्द, उपभोक्ता को 30 हजार के मुआवजे के आदेश
रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सेल्फी ली, बातचीत की और सफलता के दिए खास मंत्र 

