pushkar singh dhami

देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

डोईवाला/देहरादून: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा देते हुए देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 42 सीटर एलायंस एयर विमान को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया।

यह उड़ान क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना (UDAN) के तहत संचालित की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से अब देहरादून से पिथौरागढ़ की यात्रा, जो पहले लगभग 15 घंटे में पूरी होती थी, अब महज एक घंटे में पूरी की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच आवागमन आसान होगा और सीमांत क्षेत्रों को सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Roulette Bonuses Canada Risk Free: A Comprehensive Guide

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले चार वर्षों में हेलीपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड 60 से बढ़कर 118 हो गए हैं। बेहतर एविएशन नेटवर्क के चलते उत्तराखंड को ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

सीएम धामी ने कहा कि इस तरह की सेवाएं न केवल विकास को गति देंगी…बल्कि आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को भी अधिक प्रभावी बनाएंगी। साथ ही सीमांत क्षेत्रों में रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Roulette Anbieter Spiel - Alles was Sie wissen müssen

उन्होंने केंद्र सरकार की ‘उड़ान योजना 2.0’ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देशभर में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी…जिसका लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें