नैनीताल: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में यह कार्यक्रम राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आन्दोलनकारियों के सम्मान हेतु आयोजित किया जाएगा।
यह समारोह जिला कार्यालय प्रांगण नैनीताल, तथा तहसील धारी, खनस्यूँ, श्री कैंची धाम और बेतालघाट क्षेत्रों में एक साथ आयोजित होगा। इस दौरान कुल 236 राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सम्मानित नागरिकों और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, जिला पूर्ति अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आवश्यक तैयारियों में जुटे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 
