मसूरी के बाद इसबार सरोवर नगरी नैनीताल में लगेगा चिंतन शिविर
शिविर में आधारभूत संरचना, निवेश बढ़ोत्तरी, आजीविका बढ़ाने व सुशासन थीम पर होगा मंथन।
नैनीताल : आगामी 25 से 27 अप्रैल तक सरोवर नगरी नैनीताल में मसूरी के बाद चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों के साथ ही नीति आयोग के प्रतिनिधि, निवेशक, प्रशासनिक अधिकारी आदि प्रतिभाग करेंगे। चिंतन शिविर के आयोजन की पूर्व तैयारी को लेकर बुधवार को प्रमुख सचिव नियोजन विभाग उत्तराखण्ड शासन आर मीनाक्षी सुंदरम ने नैनीताल पंहुचकर आयोजन के पूर्व तैयारियां एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने डा.आर.एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन के संबंध में विभिन जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियों के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान प्रमुख सचिव ने एटीआई के महानिदेशक डा. बी.पी पाण्डे के साथ भी बैठक कर आयोजन के संबंध में विचार विर्मश किया साथ ही उन्होंने चिंतन शिविर के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अकादमी परिसर व विभिन्न ब्लॉकों का भी निरीक्षण कर जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने हेतु सरकार निरंतर रूप से कार्य कर रही है। सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने हेतु किसी भी प्रकार से कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। प्रदेश का विकास किस प्रकार से हो इसी को देखते हुए 2 वर्ष पूर्व देहरादून के मसूरी में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था अब यह चिंतन शिविर नैनीताल में आयोजित किया जा रहा है।
चिंतन शिविर में उत्तराखण्ड में आधारभूत संचरना में किस प्रकार से बृद्धि की जा सके, राज्य अधिक से अधिक लोग अपना निवेश किस प्रकार से कर सकें, तथा यहाँ के लोगों की आजीविका को बढ़ाने व साधन बढ़ाए जाने हेतु किस प्रकार की रणनीति तैयार की जाए इस पर विचार विमर्श व मंथन के साथ ही राज्य में सुशासन लाने के लिए किस प्रकार की रणनीति तैयार की जाय इन थीम पर शिविर में मंथन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वन्दना,निदेशक नियोजन उत्तराखंड मनोज पंत, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, विवेक राय,सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल,संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR 

