लालकुआं। बरेली रोड क्षेत्र के समाजसेवियों एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बनाई जा रही जमरानी नहर निर्माण के दौरान निकाले जा रहे खनन सामग्री का जयपुर खीमा गांव में स्टॉक करने के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए उक्त स्टॉक स्थल पर धरना दिया, बाद में मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों, राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने विभाग को उक्त स्थान में खनन भंडारण न करने के निर्देश दिए इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे और राज्य आंदोलनकारी डॉ बालम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जयपुरबीसा क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे खनन भंडारण के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया आंदोलन के दौरान भारी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उक्त भंडारण को तत्काल नहीं रोका गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी की प्रदर्शनकारियों से वार्ता हुई, जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चारों ओर से आबादी वाले क्षेत्र में भंडारण न करें, उप जिलाधिकारी द्वारा भंडारण कार्य रोक देने के चलते ग्रामीण शांत हुए, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गांव के बीचों-बीच भंडारण करने से हो रही धूल एवं सड़कों की हालत खराब होने की शिकायत के बाद उन्होंने भंडारण करने की कार्रवाई तत्काल रुकवा दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवाद, हजारों युवाओं की हो रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत
उत्तराखंड: यहाँ जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत !
देहरादून :कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती का मौका
रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव
उत्तराखंड में रिश्ते हुए शर्मसार, 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म के आरोप में नाती हिरासत में
उत्तराखंड: इस जिले में छुट्टी घोषित 
