Haldwani News:भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि वन विभाग परिसर की दीवार की एंगल में फंदे पर लटककर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलने के बाद भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी के एक निजी हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता था युवक मूल रूप से बागेश्वर का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग परिसर के दीवार के सहारे फंदे पर मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस जांच पड़ताल में युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ जहां मोबाइल के आधार पर युवक की शिनाख्त बागेश्वर गरुड़ अंकुर कुमार के रूप में की गई परिजनों से फोन पर पूछताछ में पता चला कि युवक का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था कुछ दिन पहले ही युवती की मौत हो गई थी जिसके बाद से युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिसके बाद उसने सुसाइड कर ली है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उप निरीक्षक दिनेश कुमार जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत 
