देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी क्षेत्र के क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हुई हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना के बाद घायल यात्रियों का हाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
धामी ने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के परिजनों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए कि विकासनगर में उपचाराधीन घायलों को भी संवेदनशील और समुचित चिकित्सा सुविधा दी जाए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार को आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड में उपचाराधीन हिमाचल के सभी घायल यात्रियों का निःशुल्क और समुचित उपचार किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी
उत्तराखंड: हाईस्कूल-इंटर की कापियां इस तारीख से जांची जाएंगी
हल्द्वानी :(दुःखद) नशे के इंजेक्शन से बुझ गया घर का इकलौता चिराग 

