हफ्तेभर की खामोशी के बाद फिर गुलदार का आतंक,कोठा गांव के हरीश के दो खच्चरों को मार डाला।
ग्रामीणों में भय का माहौल तो विभागीय कर्मचारियों की फिर बढ़ेगी परेशानी।
मेहलचोरी (गैरसैंण)- विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मेहलचोरी न्याय पंचायत के कुनीगाड क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है ।पिछले सप्ताह भर की खामोशी के बाद एक बार फिर गुलदार ने दो खच्चरों को नजदीकी जंगल में मार डाला। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे कोठा गांव के तिमिलपानी निवासी हरीश राम पुत्र उदय राम के जंगल में चरने गए दो खच्चरों को गुलदार ने हमला कर मार डाला।
घटना की सूचना के बाद शनिवार को मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत खच्चरों का निरीक्षण किया । खच्चरों पर गुलदार के दांत व नाखून के निशान पाए जाने से जहां गुलदार के हमले की पुष्टि तो हुई । लेकीन गुलदार द्वारा खच्चरों को मारकर निवाला न बनाये जाने को लेकर वन क्षेत्राधिकार प्रदीप गौड ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
कोठा की ग्राम प्रधान कुमारी ममता बिष्ट व क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसी देवी ने वन विभाग से गरीब परिवार के खच्चर चलाने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उल्लेखनीय है की गत 26 जनवरी को कुनीगाड क्षेत्र के खजूरखाल में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था । जिसके बाद विभाग भी गुलदार के आतंक के कम होने को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा था।तब विभाग का कहना था कि पूरे क्षेत्र में आतंक मचाने वाले गुलदार को पकड़ लिया गया है,जो गौशाले का दरवाजा तोड़कर गोवंश को निवाला बना रहा था। लेकिन ताजे घटना के बाद एक बार फिर जहां ग्रामीणों की चिताएं बढ गयी हैं ,वहीं विभागीय कर्मचारियों की परेशानियां भी एक बार फिर बढती नजर आ रही हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 

