- पहाड़ी समुदाय के लोगों व पहाड की महिलाओ तथा उत्तराखण्ड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील व अभ्रद टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- 25 हजार रू0 का इनामी अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू को आई0जी0आई0 एयरपोर्ट नई दिल्ली से किया गया गिरफ्तार।
उत्तराखंड (देहरादून)- पहाड़ की महिलाओं तथा उत्तराखंड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी करने वाला आखिरकार 25000 का इनामी जतिन चौधरी सलाखों के पीछे पहुंच गया है जतिन के खिलाफ उत्तराखंड के अंदर पूर्व में चार मुकदमे दर्ज है दरअसल सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड वासियों को अभद्र टिप्पणी करने वाला जतिन उर्फ खाटू हरिद्वार जनपद का रहने वाला है थाना वसंत विहार में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था देश छोड़कर भागने की सूचना के बाद पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए 25000 का इनाम भी जतिन के ऊपर रखा हुआ था एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाईलैंड से वापस भारत आने पर उसे डिटेल करने की सूचना मिली थी जिसके बाद तत्काल टीम का गठन करते हुए उसे आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है जतिन काफी शातिर किस्म का युवक है उसके खिलाफ पूर्व में 307 जैसे दो मुकदमे एक हरिद्वार और एक देहरादून में दर्ज है इसी तरह कल उसके ऊपर चार मुकदमे अभी तक दर्ज हुए हैं पहाड़ी समुदाय के लोगों के ऊपर सोशल मीडिया पर अश्लील अभद्र टिप्पणी करने के बाद उत्तराखंड के अंदर काफी आक्रोश लोगों के अंदर देखा गया था इसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तार री के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन जतिन थाईलैंड भागने में कामयाब रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू
देहरादून : धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.11 लाख करोड़ का बजट, 28 प्रस्तावों पर मुहर
उत्तराखंड : गैंगरेप केस में फरार युवक ने ट्रेन में जहर खाया, रुद्रपुर पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बड़े नेताओं की भाजपा में एंट्री
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन 23 खूंखार नस्ल के कुत्ते पालने वाले हो जाए सावधान
उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप 

