बागेश्वर: पहाड़ों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, आये दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। इस सड़क हादसों में हर दिन कोई न कोई अपनी जान गंवाता रहता है। ताजा मामला बागेश्वर जिले से सामने आया है, यहां एक हादसे में युवती की जान चली गई।
बागेश्वर जिले में सड़क दुर्घटना में एक 20 वर्षीय युवती की दुखद मौत का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवती लता बोरा वन दरोगा का पेपर देकर अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बागेश्वर के बहुली के समीप स्कूटी स्लिप हो गई। जिससे युवती लता बोरा की गंभीर चोट की वजह से मौत हो गई।
वहीं, काजल और स्कूटी चला रहा युवक चंदन सिंह बोरा भी इस घटना में घायल हुये हैं। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लता बोरा के शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लता बोरा अपने घर की इकलौती बेटी थी। परिवार की इकलौती बेटी की आकस्मिक मृत्यु से घर में कोहराम मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि लता बोरा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह परिवार का एकमात्र सहारा थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 11 महिने के मासूम सहित 3 की मौत, 5 घायल
देहरादून: (बड़ी खबर) छह अधिकारियों को पदोन्नति
उत्तराखंड:(govt Job) अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू
देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अब पहचानपत्र लाना भी जरूरी
चम्पावत की बेटी कुसुम फर्त्याल ने देश भर में लहराया परचम
लालकुआं :(बड़ी खबर) लालकुआं विधानसभा में घर घर पहुंचा अवैध नशा, युवा, कांग्रेसी सहित BJP पूर्व विधायक भी धरने पर
उत्तराखंड : यहाँ मजदूर झुलसा, घर का मीटर और सभी उपकरण फुंके
उत्तराखंड : शादी का वादा, मारपीट और शोषण के आरोप…महिला ने पुलिस जवान पर दर्ज कराया केस
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली किस्मत: महेंद्र बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल 

