हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
स्टेयरिंग रॉड टूटने से टकराए वाहन, हादसे में कोई जनहानि नहीं, चालक सुरक्षित
रुद्रपुर। गदरपुर क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मोतियापुर हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण आग लग गई। रविवार को करीब 4:30 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब एक 10 टायरा डम्पर (UK06CB7940) का स्टेयरिंग रॉड टूट गया और वह अनियंत्रित होकर सामने खड़े 12 टायरा वाहन (UP25FT0815) से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के केबिन और इंजन में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही थाना गदरपुर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए आग पर काबू पाया गया।
घटनास्थल पर पुलिस उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में चीता मोबाइल दल और फायर यूनिट प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट के साथ अन्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को जलने से बचाया और आसपास जमा भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था भी बहाल की। इस हादसे में राहत की बात यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक सुरक्षित हैं और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन का स्टेयरिंग रॉड टूटना और टक्कर बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 

