देहरादून: शहर में यातायात जाम का प्रमुख कारण बन रहे संडे बाजार को अब शहर के बाहर स्थानांतरित किया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के निकट रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाला रविवार साप्ताहिक बाजार अब आईएसबीटी, देहरादून के समीप उत्तराखण्ड मेट्रो रेल लिमिटेड की भूमि पर आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि बुजुर्गों बच्चों और आकस्मिक सेवाओं पर पड़ रहे असर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेंजर्स ग्राउंड में बाजार के दौरान वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और भारी भीड़ के कारण लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक और क्रॉस रोड तिराहे सहित आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन जाती थी। इससे मरीजों उनके परिजनों और एम्बुलेंस सेवाओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति ने भी रेंजर्स ग्राउंड में बाजार निरस्त कर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। बैठक में चर्चा के बाद जिलाधिकारी ने लोकहित में बाजार को आईएसबीटी के समीप, मेट्रो रेल की खाली भूमि पर शिफ्ट करने के आदेश दिए।
जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के तहत यह निर्णय लिया है। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक उक्त भूमि पर मेट्रो परियोजना के वास्तविक कार्य शुरू नहीं होते।
अब शहरवासियों को संडे बाजार के कारण होने वाले यातायात जाम से राहत मिलेगी और आवश्यक सेवाओं का संचालन भी सुचारू रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
