नैनीताल: जिला बार संघ के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात मिली है। बार संघ की हाल ही में हुई वार्षिक आम सभा में अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
बार संघ के अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रुवाली ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से अधिवक्ताओं को आधुनिक कानूनी जानकारी और शोध सामग्री आसानी से उपलब्ध होगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इस पहल में सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
साथ ही, नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपये स्वीकृत किए। बार संघ और अधिवक्ताओं ने सांसद का आभार व्यक्त किया।
बैठक में बार संघ अध्यक्ष ने नैनीताल में नए न्यायालयों की स्थापना की मांग दोहराई। सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं को कानूनी शोध और मामलों की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष शंकर चौहान, राजेन्द्र कुमार पाठक, हरिशंकर कंसल, नीरज साह, ओंकार गोस्वामी और कई अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता तथा बार क्लर्क भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर 
