उत्तराखंड के काशीपुर में रहने वाला कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात मुकेश ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। जैसे ही सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में तैनात मुकेश कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक काशीपुर लाए जाने की संभावना है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के थाना डिलारी का रहने वाले मुकेश पिछले 10 सालों से काशीपुर के ग्राम नंदरामपुर में मकान बनाकर रह रहे थे इसी गांव में उनकी ससुराल भी बताई जा रही है।
पिछले 3 साल से अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला इलाके में तैनात मुकेश नाइन कुमाऊँ रेजीमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत थे और चार माह बाद रिटायर होने वाले थे। परिजनों के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 3:00 यूनिट के अधिकारियों ने मुकेश के बड़े पुत्र विशाल को सूचना दी कि उनके पिता की हालत गंभीर है, करीब आधे घंटे बाद यूनिट से उनके पिता की शहादत की खबर दी जैसे ही खबर गांव में पहुंची तो मातम छा गया। फिलहाल मुकेश की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

सेना के जवान मुकेश के परिवार में पत्नी नीलम और दो बेटे विशाल और ऋषभ हैं मुकेश कुमार के परिजनों के मुताबिक 4 अप्रैल 2021 यानी 4 महीने बाद उनका रिटायरमेंट था मुकेश के पिता ओमप्रकाश भी रानीखेत कैंट छावनी से सेवानिवृत्त हुए थे और 3 साल पूर्व उनका निधन हो गया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
