उत्तराखंड के 7 मेडिकल कॉलेजों में जल्द 365 असिस्टेंट प्रोफेसर होंगे भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े 365 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर जल्द ही भर्ती होने जा रही है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने विभागवार रोस्टर और भर्ती प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी

कितने पद और किस वर्ग के लिए:
राजकीय मेडिकल कॉलेजों श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में कुल 27 विभागों में भर्ती की जाएगी। इसमें अनुसूचित जाति के 115, अनुसूचित जनजाति 10, अन्य पिछड़ा वर्ग 67, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 37 और अनारक्षित 136 पद शामिल हैं।

विभागवार पदों का विवरण:

एनाटॉमी: 8

बायोकेमिस्ट्री: 8

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अब पहचानपत्र लाना भी जरूरी

ब्लड बैंक: 8

फोरेंसिक मेडिसिन: 8

फिजियोलॉजी: 13

पैथोलॉजी: 18

माइक्रोबायोलॉजी: 6

डर्मेटोलॉजी: 6

फार्माकोलाॅजी: 12

कम्युनिटी मेडिसिन: 21

जनरल मेडिसिन: 49

टीबी एवं चेस्ट: 5

ऑप्थल्मोलॉजी: 5

साइकेट्री: 3

डेंटिस्ट्री: 3

पीडियाट्रिक्स: 19

जनरल सर्जरी: 44

ऑर्थोपेडिक्स: 17

रेडियोडायग्नोसिस: 17

ईएनटी: 7

इमरजेंसी मेडिसिन: 7

फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैब्लिटेशन: 7

वायरोलाॅजी: 7

ऑब्स एंड गायनी: 37

रेडियोथेरेपी: 8

एनेस्थीसियोलाॅजी: 20

स्टेटिशियन: 2

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 567 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 202 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं। शेष 365 पद खाली हैं…जिन पर जल्द भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि नए असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति से कॉलेजों में संकाय की कमी दूर होगी। छात्रों को अनुभवी और योग्य फैकल्टी से पढ़ाई का लाभ मिलेगा…जिससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें