हल्द्वानी- हल्द्वानी के जयपुर बीसा स्थित शैम्फोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र- छात्राओं ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। दरअसल 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी की ओर से 6 से 15 जुलाई के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण और थल सेना कैंप का आयोजन किया गया था।
जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 600 कैडेट्स और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम किए हैं। विद्यालय के कैडेट्स रोहित पांडे गोपाल गैड़ा, नमन कुरिया, दीप गरवाल, निशिका गुप्ता, अंकिता मेहरा, सार्थक भट्ट ने गोल्ड मेडल और कोमल चंदोला, साचिका कबड्डवाल और दीक्षा भट्ट ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इसके अलावा ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर के वेणुगोपाल सेना मेडल रुड़की, ने ग्रुप के विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता कैडेटों को पुरस्कृत किया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर के वेणुगोपाल ने बताया कि यह शिविर 78 यूके बटालियन हल्द्वानी की कमान अधिकारी कर्नल जीतेंद्र सिंह मलिक एवं एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर्चिव थापा के निर्देशन में संचालित किया गया। शिविर के दौरान एनसीसी अधिकारी मेजर मनीष कांत, लेफ्टिनेंट डॉक्टर रेखा जोशी, लेफ्टिनेंट पान सिंह, थर्ड ऑफिसर राजीव मंडल आदि मौजूद थे। कैंप के उपरांत विद्यालय आने पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, प्रधानाचार्य संतोष पांडे, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों एवं समस्त स्टाफ ने कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 
