देहरादून: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। लेकिन अभी तक पार्टी को यह नहीं पता कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। मुख्यमंत्री की रेस में फिलहाल पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इनमें खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का भी नाम शामिल है।
गौरतलब है कि बीते दिनों मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत पाकर इतिहास रच दिया। भाजपा वह पहली पार्टी बन गई जिसने उत्तराखंड में लगातार दो बार अपनी सरकार बनाई। 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 57 सीटें आई थी तो इस बार 47 सीटें भाजपा ने अपने कब्जे में की है। हालांकि जिनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया यानी पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए।
ऐसे में भाजपा हाईकमान के लिए टेंशन का सबब तो बन गया है। एक तरफ जहां रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, सतपाल महाराज, अनिल बलूनी जैसे दिग्गजों के नाम मुख्यमंत्री की रेस में सामने आ रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड के छह विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंपावत और जागेश्वर के विधायक के बाद अब कुल 6 विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी को अपना समर्थन दे दिया है।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है की खानपुर से निर्दलीय विधायक बने पत्रकार उमेश कुमार शर्मा भी पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। इसके अलावा बीते दिन चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने भी अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की थी। माना जा रहा है कि बहुत जल्द भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला ले सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट से चुनाव हारने के बाद ही मुख्यमंत्री बनते हैं या नहीं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 

