कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर बिछाई गई पेयजल लाइनों में आज तक पानी न पहुंच पाना सरकार, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। क्षेत्र की अनेक ग्राम सभाओं एवं वार्डों में पाइपलाइन बिछाकर केवल खानापूर्ति की गई, जबकि धरातल पर ग्रामीण आज भी पेयजल संकट से जूझने को मजबूर हैं।
इसी गंभीर समस्या को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन से संबंधित माननीयों एवं जल संस्थान/जल जीवन मिशन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र प्रत्येक घर तक पानी उपलब्ध नहीं कराया गया, तो क्षेत्रवासी सड़क से लेकर विभागीय कार्यालयों तक बड़ा जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
जल जीवन मिशन के नाम पर जगह-जगह सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। बरसात का मौसम नजदीक है, ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी और खतरा दोनों बढ़ने की आशंका है, लेकिन संबंधित विभाग अब भी लापरवाह बना हुआ है।
नीरज तिवारी ने कहा कि लंबे समय से लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन संबंधित माननीयों एवं अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। जनता की मूलभूत आवश्यकता पेयजल को लेकर इस प्रकार की उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम चाहती है।
ग्राम प्रधान हेमू पड़लिया जी ने कहा कि अधूरी योजनाओं को पूर्ण दिखाने के लिए ठेकेदारों एवं कुछ अन्य लोगों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। आए दिन इन टूटी और खोदी गई सड़कों पर दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द कार्य पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई और क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक नहीं कराया गया, तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन एवं संबंधित विभाग की होगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से उमेश बिनवाल, प्रद्युमन तिवारी, राकेश शर्मा, मोहन सनवाल, वसीम अली, दिनेश पालिवाल, आरडी तिवारी, मोहन शर्मा सहित दर्जनों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) खाली पाइप लाइन और पानी की बूद बूद को तरसे लोग, आंदोलन की अंतिम चेतावनी
उत्तराखंड: पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, ज्योति रौतेला समेत कई पर मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को वेतन देने के निर्देश
नैनीताल में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड: पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, नई चकबंदी नीति को मंजूरी
नैनीताल: दीक्षा ने किया कमाल, माता पिता का किया नाम रोशन
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पहाड़, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को लेकर कई अहम निर्णय
नैनीताल में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, 2 और स्कूलों को नोटिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बियरशिबा स्कूल के बारवीं कक्षा के विद्यार्थियो का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन 
