खाकी पर दाग…नशे में पुलिसकर्मी ने की छेड़छाड़, सस्पेंड
उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगे हैं। इससे विभाग में खलबली मची हुई है। दरअसल रुद्रपुर में एक पुलिसकर्मी पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता ने बताया कि जब वह स्टेडियम जा रही थी, तभी आरोपी पुलिसकर्मी त्रिभुवन जोशी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और उसके अन्य जनपद में तबादले की कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता के मुताबिक, वह रोजाना की तरह स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और स्टेडियम पहुंची। घटना के बाद पीड़िता ने साथियों और स्वजन को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीड़िता के माता-पिता पुलिस लाइन पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मी त्रिभुवन जोशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 7, 8 और 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 
