मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर। अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं का प्रतिनिधिमंडल रामनगर अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को हो रही परेशानियों को लेकर सीएमएस तपन शर्मा से बातचीत की।

बैठक में अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति और मरीजों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग

प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में होने वाली विभिन्न जांचों, मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली दवाइयों और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। अस्पताल आने वाले छात्र-छात्राओं, मरीजों और उनके परिजनों के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा बेहतर करने का मुद्दा भी सामने रखा गया।

सीएमएस तपन शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि अस्पताल की कई समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी के साथ-साथ पार्किंग, पीने के पानी और ऑनलाइन पेमेंट जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत

राहुल सिंह दरम्वाल और सीएमएस की बातचीत में यह बात सामने आई कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं और अस्पताल प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रामनगर अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि युवाओं को क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बड़ी संख्या में युवा अस्पताल की समस्याओं को लेकर प्रशासन के सामने अपनी बात रखने पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे

इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, छात्र संघ कोषाध्यक्ष संक्रांत सिंह, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष करन बिष्ट, कमलेश बिष्ट, सौरभ छिमवाल, रवि तिवारी, नीरज मेहरा, महेंद्र आर्य, नीरज रावत, संजय रौतेला, अनुज अधिकारी, करन आर्य, विशाल आर्य, पारस, हिमांशु आर्य, जितेंद्र, नवीन गोस्वामी, अभय मेहरा, गौरव बिष्ट, संजय गिरी, रवि कुमार, कोमल, मनप्रीत सिंह समेत कई युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें