मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
नैनीताल/हल्द्वानी: मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 16 अगस्त 2026 को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे।
प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार,
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मुख्यमंत्री रविवार को प्रातः 08:40 बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा जी0टी0सी0 हैलीपैड, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे, वहाँ से 08:55 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे।
प्रात: 09:55 बजे मा0 मुख्यमंत्री का रा0इ0का0 लाखनमण्डी, चोरगलिया हैलीपैड, नैनीताल पंहुचेंगे, जहाँ से 10:05 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 10:10 बजे नंधौरगढ़ पैलेस, गोलापार, पहुंचेंगे।
नंधौरगढ़ पैलेस में मा0 मुख्यमंत्री कुमाऊं संभाग के मा0 जिलाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक मा0 मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के मा0 सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक करेंगे।
शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक वह लोकसभा क्षेत्र नैनीताल के मा0 सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
इस भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी 
