हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी में बाइक से रोड पर हुड़दंग करना युवकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने मामले में सख्त एक्शन लिया है.

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के दो नहरिया रोड पर सरेआम हुड़दंग और राहगीरों को डराने का वीडियो वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लेकर परिजनों के सुपुर्द किया गया. पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलें भी सीज कर दी हैं.
हल्द्वानी के दो नहरिया रोड पर सड़क के बीच हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराना युवकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने वीडियो के वायरल होने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, 14 अगस्त की शाम दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों का सरेआम हुड़दंग मचाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में युवक हाथों में बेल्ट लहराते और सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को डराते नजर आए. वीडियो सामने आते ही नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.
इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दूसरे माध्यमों से वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं जांच के दौरान दो नाबालिग भी सामने आए, जिन्हें पुलिस ने संरक्षण में लेकर काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के मुताबिक एक युवक शराब के नशे में पाया गया. उसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है. अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने मौके से दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है. इनमें एक बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स/प्लैटिना बाइक थी, जिसके कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए. वहीं दूसरी बाइक रॉयल एनफील्ड थी, जिसका नंबर UK04AS-4102 बताया गया है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़क पर दबंगई हो या राहगीरों को डराने की कोशिश, ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एसएसपी डॉक्टर मंजू नाथ टीसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो, जिनसे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, उन पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
