नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में चंदन सागर घायल
नैनीताल/रामनगर। नैनीताल एवं रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान जंगल में छिपे बदमाश चंदन सागर ने घेराबंदी किए जाने पर पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, चंदन सागर के खिलाफ करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस दबिश के दौरान वह हाथी बगड़ वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल में जाकर छिप गया था।
पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिसकर्मियों और वाहनों को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को घेर लिया।
इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, चंदन सागर क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने वाला वांटेड बदमाश रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
SSP नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे 
