देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बीच चेन लूट की घटना सामने आई है। वसंत विहार फेज-2 में एक एक्टिवा सवार बदमाश ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातचीत के बहाने रोका और उनके गले से चेन झपट ली। चेन छीनने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला सड़क पर गिर गईं।
पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला के बेटे की शिकायत पर वसंत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला शाम के समय लाठी के सहारे टहल रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार एक युवक वहां पहुंचा। युवक कुछ दूर जाने के बाद वापस लौटा और महिला के पास एक्टिवा रोककर उनसे बातचीत करने लगा।
बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक महिला के गले से चेन झपटी और भागने लगा। चेन बचाने की कोशिश में हुई धक्का-मुक्की के दौरान महिला सड़क पर गिर गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक्टिवा से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के बेटे ने वसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सेंकी सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा और आरोपी के हुलिए के आधार पर भी उसकी तलाश कर रही है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर देहरादून में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के साथ जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया है। ऐसे में वसंत विहार जैसे इलाके में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी 