हल्द्वानी। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर खुर्पाताल के पास शनिवार सुबह पर्यटकों से भरी एक थार अनियंत्रित होकर करीब 100 से 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच पर्यटक घायल हो गए। सभी पर्यटक दिल्ली और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई गहरी और रास्ता दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू टीम को घायलों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी पांच पर्यटकों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के बाद घायलों को नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि थार सड़क से नीचे लुढ़कते हुए खुर्पाताल झील के किनारे तक पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वाहन के अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
नैनीताल के एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह हुआ। वाहन में दिल्ली और राजस्थान के पांच पर्यटक सवार थे। सभी घायलों का पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू किया गया है और उनका इलाज जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी 