चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक और श्रमिक को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है।

टनल में अब दो अन्य लापता श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

ADVERTISEMENTS

टनल के भीतर भरे पानी को निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंप समेत अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। पानी की निकासी से रेस्क्यू टीमों को टनल के अंदर आगे बढ़ने और संभावित स्थानों तक पहुंचने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट

रेस्क्यू अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत

प्रशासन ने दोनों लापता श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें