देहरादून: देहरादून में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों के अलावा राज्य की अटल आयुष्मान योजना और गोल्डन कार्ड योजना पर भी निर्णय लिया गया।
कैबिनेट बैठक के 11 प्रमुख निर्णय…..
नेचुरल गैस पर VAT में कमी: 20% से घटाकर 5% किया गया।
धराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों से सेब की खरीद: रॉयल डिलीशियस 51 रुपये प्रति किलो, रेड डिलीशियस 45 रुपये प्रति किलो।
वृद्ध कलाकारों और लेखकों की पेंशन बढ़ाई: मासिक पेंशन 3000 रुपये से 6000 रुपये।
आवास विभाग में आसान प्रक्रिया: निम्न जोखिम वाले भवन एंपैनल आर्किटेक्ट द्वारा स्वप्रमाणित कर पास करवा सकेंगे।
व्यापार सुगमता में सुधार: एमएसएमई और इंडस्ट्री यूनिट के नियमों में बदलाव, ग्राउंड कवरेज बढ़ाया गया।
रेशा विकास परिषद में बदलाव: तकनीकी स्टाफ अब आउटसोर्स के माध्यम से रखा जाएगा।
सिंचाई और PWD कर्मचारियों की पेंशन: वर्क चार्ज सेवा अवधि को पेंशन गणना में शामिल किया जाएगा।
अटल आयुष्मान योजना: इंश्योरेंस मोड में संचालित, 5 लाख से कम क्लेम इंश्योरेंस मोड में, ऊपर ट्रस्ट मोड में।
गोल्डन कार्ड योजना: हाइब्रिड मोड में संचालित, ट्रस्ट मोड में कर्मचारियों का अंशदान 250-450 रुपये तक बढ़ाया।
चिकित्सा शिक्षा सेवा नियमावली 2025: एसोसिएट प्रोफेसर की उम्र सीमा 50 से 62 साल, स्वामी राम कैंसर हॉस्पिटल में चार नए पद, दुर्गम क्षेत्र के डॉक्टरों को 50% अतिरिक्त भत्ता।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज: समान काम-समान वेतन के मामले को उप समिति को रेफर किया गया।
मुख्य सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि इन निर्णयों का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 
