उत्तराखंड में दो दिन बारिश बर्फबारी का येलो अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • उत्तराखंड में दो दिन बारिश बर्फबारी का येलो अलर्ट

देहरादून– उत्तराखंड में दो दिन बारिश, बर्फबारी सहित ओलावृष्टि एवं तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 21 एवं 22 फरवरी को राज्य के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है। दून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और यूएसनगर जिलों में कहीं कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है, वहीं ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं चलने की अधिक संभावनाएं है। 23 और 24 को पहाड़ के 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मसूरी में छाया कोहरा

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय खिली हल्की धूप के बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मसूरी में चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा। साथ ही तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया। वहीं शाम के समय माल रोड पर भी सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। अधिकांश पर्यटक भी होटलों में कैद हो गए। शाम के समय सर्द हवाएं चलने से और भी ज्यादा ठंड बढ़ गई लोग शहर के चौक चौराहों पर अलाव सेंकते हुए नजर आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें