- पंतनगर के समीप महिला से छेड़छाड़ कर रहे युवकों को रोका तो कर दिया धारदार हथियारों से हमला……… कई घायल……..
पंतनगर। पंतनगर के समीप लालपुर क्षेत्र में एक महिला ने छह लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार, बृहस्पतिवार को वह अपने घर में बैठी थी, तभी उसके पड़ोसी राजेन्द्र खुराना, सतपाल, बलविंदर भुल्लर, करमजीत और दो अन्य लोग उसके घर आए और उससे बदतमीजी की। महिला ने इस घटना की सूचना अपने पति आनंद सिंह को दी, जिन्होंने अपने भाई अर्जुन के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध किया।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से महिला के पति और उनके भाई पर हमला किया, जिससे अर्जुन का सिर फट गया।जब कमल रस्तोगी बीच-बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया, जिससे उनका सिर भी फट गया। आरोपियों ने अन्य पड़ोसियों को भी धमकी दी और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

