Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में मौसम का ताजा अपडेट, पढ़िए पूरी खबर।
देहरादून- (नितेश बिष्ट) विगत कुछ दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम में आए बदलाव के चलते बीते 2 दिन से रुक-रुक कर बारिश–बर्फबारी हो रही है। राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में शुक्रवार की रात तेज आंधी से जगह-जगह पेड़ व बिजली पोल गिरने से बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित रहा। साथ ही जोरदार बर्फबारी के चलते चार धाम यात्रा की तैयारी भी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
बता दे पहाड़ों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, राजधानी देहरादून में बीते शुक्रवार की रात को तेज आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार 22 अप्रैल को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। वही टिहरी, देहरादून के पर्वतीय इलाकों में इसी तरह के मौसम की संभावना है। साथ ही आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 अप्रैल तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी 

