देहरादून/अल्मोड़ा/मसूरी/उत्तरकाशी : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है…इसके साथ ही भूस्खलन, चट्टान गिरने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है…इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है…वहीं बाकी जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट है। विभाग का कहना है कि 14 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
भारी बारिश को देखते हुए अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी घोषित की गई है।
इस बीच मसूरी में लगातार बारिश के कारण अपर माल रोड स्थित बेकरी हिल के पास करीब 100 साल पुराना एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया…पेड़ की चपेट में एक कार और तीन स्कूटी आ गईं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय किसी वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था…इसलिए बड़ा हादसा टल गया। पुलिस, फायर सर्विस और वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया।
उत्तरकाशी में भी बारिश के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी के पास भूस्खलन और मलबा आने से कुछ समय के लिए बंद हो गया…जिसे बाद में खोल दिया गया। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन के कारण प्रभावित हुआ…जहां सड़क खोलने का काम जारी है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने जिले में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें और राहत दल पहले से तैनात किए गए हैं…ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम व प्रशासन की सलाह का पालन करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 

