उत्तराखंड में यदि पानी के बिल की पेंडेंसी है तो उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है कि जल संस्थान ने एक निश्चित तारीख तक पानी का बिल जमा करने पर सर चार्ज शत-प्रतिशत माफ करने का निर्णय लिया है।
वैसे तो राज्य के लोग बिजली और पानी के बिलों से अत्यधिक परेशान हैं परंतु इस बार उत्तराखंड सरकार ने जल संस्थान के बकाया विद्युत बिलों से 31 दिसंबर तक सर चार्ज समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत जारी कई योजनाओं का लाभ उठाने का क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है।
उक्त जानकारी देते हुए उत्तराखंड जल संस्थान हल्द्वानी ग्रामीण के अधिशासी अभियंता नंदकिशोर ने बताया कि उत्तराखंड शासन द्वारा पेयजल के सभी प्रकार के घरेलू उपभोक्ताओं अथवा व्यवसायिक उपभोक्ताओं के वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान तथा दिनांक 31.12. 2022 तक के बिलों के एकमुश्त भुगतान करने पर सर चार्ज में शत प्रतिशत माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
अधिशासी अभियंता ने शाखा के सभी उपभोक्ताओं से सर चार्ज में छूट का लाभ लेने की अपील करते हुए बताया कि जल संस्थान में हल्द्वानी ग्रामीण शाखा में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में स्वीकृत 64 कार्यों के सापेक्ष 53 राजस्व ग्रामों में सभी परिवारों को घरेलू जल संयोजन प्रदान किए जा चुके हैं।
शेष 11 राजस्व ग्रामों में कार्य प्रगति पर है। द्वितीय चरण के कार्यों के 36 डीपीआर के सापेक्ष 20 डीपीआर तैयार कर ली गई है। एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति नैनीताल द्वारा 9 डीपीआर की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृत डीपीआर के सापेक्ष टेंडर आमंत्रण की कार्यवाही गतिमान है। टेंडर प्राप्त होने एवं स्वीकृति के उपरांत स्थल पर कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video 
