उत्तराखंड: कुमाऊं में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • कुमाऊं में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी

देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कई जिलों में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई है। विभाग ने पांच जुलाई तक कुमाऊं मंडल के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। गढ़वाल मंडल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में जमकर बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : एरीज - चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उधर, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रखा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें