हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी फोर्स के बीच कॉलेज में मतदान शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है। कुल 13,978 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर कॉलेज नेतृत्व चुनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध

इस बार छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कमल बोरा और एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि मतगणना का कार्य दोपहर 3 बजे से शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने नैनीताल रोड से वाहनों का रूट डायवर्ट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब

छात्रों में अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने को लेकर गहमागहमी बनी हुई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें