लालकुआं- लालकुआं से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने आज जयराम हल्दूचौड़,पदमपुर देवलिया, गौरापड़ाव एवं बिंदुखत्ता में जनसपर्क किया जनता से मिलकर आशीर्वाद लिया। संध्या डालाकोटी ने कहा कि मैं महिलाओं के सम्मान के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रही हूं। उन्होंने कहा कि बिना महिलाओं के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है लेकिन अभी भी उनका अपमान हो रहा है। मैं अपनी इस लड़ाई के माध्यम से इसे बदलना चाहती हूं ।
यह लड़ाई सफल होने पर बेटियों को प्रेरित करेगी। संध्या डालाकोटी ने बताया कि मेरा चुनाव चिन्ह गैस चूल्हा है और महिलाओं की शुरुआत सुबह गैस चूल्हे के साथ ही होती है। उन्होंने कहा कि हमारी उर्जा इस चुनाव में गैस की आज की तरह ही होनी चाहिए जो कम नहीं होती है बढ़ती रहती है। हमारी ताकत समाज को एक संदेश देगी कि महिलाओं की एकजुटता को अभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
जो कांग्रेस पार्टी ने मेरे साथ किया। मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि उस सोच से है जो महिलाओं को ताकत के बल पर गिराने की कोशिश करती है। मुझे उम्मीद है कि लाल कुआं की जनता संध्या डालाकोटी को विधानसभा जरूर भेजेगी और हम विधानसभा में इतिहास रचेंगे. लालकुआं में पहली बार कोई महिला चुनाव जीतेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
